पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र में आज हुए एक बस ने एक टेम्पो को टक्कर मार दी। इससे एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि पांच लोग घायल हो गये। हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीण उग्र हो गये और उन्होंने बस में आग लगा दी और बस चालक को पीट पीट कर गंभीर रुप से घायल कर दिया। उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स में भर्ती कराया गया है।
Site Admin | July 15, 2024 7:32 PM
पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र में आज हुए एक बस ने एक टेम्पो को टक्कर मार दी