पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिये वाराणसी नगर निगम कंचनपुर और सारंग तालाब के पास उपवन योजना का शुभारम्भ करेगा। इन स्थलों पर एक एकड़ भूमि में मियांवाकी तकनीक से पौधरोपण किया जायेगा जबकि शेष स्थानों पर ओपेन जिम और व्यायाम स्थल का निर्माण होगा। नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने बताया कि उपवन योजना के अन्तर्गत लम्बी आयु वाले पौधे लगाये जायेंगे।
Site Admin | September 16, 2024 7:48 PM
पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिये वाराणसी नगर निगम कर रहा है उपवन योजना का शुभारम्भ