पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों से पंजीकरण करवाने की अपील

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों से अपना पंजीकरण करवाने और मौसम की जानकारी को ध्यान में रखकर यात्रा करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सुगम तीर्थयात्रा के लिए राज्य सरकार ने अनेक व्यवस्थाएं की हैं। चारधाम यात्रा को देखते हुए एक देहरादून में राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है जो पूरे यात्रकाल के दौरान संचालित रहेगा। सतपाल महाराज ने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया है। यात्रा मार्गों पर बड़ी संख्या में स्थाई शौचालयों के साथ-साथ अस्थाई शौचालयों की भी पर्याप्त व्यवस्था है। उन्होंने बताया कि यात्रियों की आवासीय सुविधा को ध्यान में रखते हुए गढ़वाल मण्डल विकास निगम की ओर से चारधाम यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले लगभग 52 पर्यटक आवास गृहों की मरम्मत और सौन्दर्यकरण का काम किया गया है। पर्यटन मंत्री ने बताया कि केंद्रीय परिवहन विभाग द्वारा चारधाम यात्रा मार्ग पर गढ़वाल मण्डल विकास निगम के सहयोग से ईवी चार्जिगं स्टेशन स्थापित किये गये हैं। अभी तक 28 स्थानों पर 60 किलोवाट के ईवी चार्जर पंहुचा दिये गये हैं जबकि 27 जगहों पर चार्जर के लिए फांउडेशन का काम किया जा चुका है। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला