पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने सर जॉर्ज एवरेस्ट मसूरी में कॉर्टाेग्राफी म्यूजियम का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि इस म्यूजियम में महान त्रिकोणमितीय चाप सर्वेक्षण और भारतीय पर्वतारोहियों की ओर से विभिन्न हिमालयी चोटियों के सर्वे को दर्शाया गया है। साथ ही सर्वे में प्रयोग होने वाले विभिन्न उपकरणों की जानकारी भी म्यूजियम में दी गई है। इस दौरान सतपाल महाराज ने जॉर्ज एवरेस्ट स्थित हेलीपैड को महान भारतीय पर्वतारोही राधानाथ सिकदर को समर्पित किया।
News On AIR | September 28, 2023 4:54 PM | DEHRADUN | Uttarakhand | UTTARAKHAND NEWS
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने सर जॉर्ज एवरेस्ट मसूरी में कॉर्टाेग्राफी म्यूजियम का लोकार्पण किया