पचहत्तर दिनों चलने वाले विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व के तहत छत्तीसगढ़ के जगदलपुर के सिरहासार भवन में डेरी गड़ाई पूजा की रस्म विधि-विधान के साथ संपन्न हुई। इस मौके पर बस्तर दशहरा समिति के अध्यक्ष और सांसद महेश कश्यप, विधायक विनायक गोयल और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बस्तर दशहरा समिति के सदस्य उपस्थित थे। डेरी गड़ाई विधान के बाद अब बस्तर दशहरा के लिए दो मंजिला रथ बनाने का कार्य शुरू हो जाएगा।
Site Admin | September 16, 2024 8:48 PM
पचहत्तर दिनों चलने वाले विश्व प्रसिद्ध डेरी गड़ाई पूजा की रस्म विधि-विधान के साथ हुई संपन्न