July 7, 2024 5:28 PM

printer

पंद्रह दिनों के एकांतवास के बाद कल भगवान जगन्नाथ ने नेत्रदान के साथ ही भक्तों को दर्शन दिए

पंद्रह दिनों के एकांतवास के बाद कल भगवान जगन्नाथ ने नेत्रदान के साथ ही भक्तों को दर्शन दिये। इसी के साथ आज झारखंड समेत पूरे देश में परंपरागत तरीके से रथ यात्रा निकाली जाएगी। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा को रथ पर विराजमान कर रथ को खींचकर मौसी बाड़ी तक लाया जाएगा।

 

रथ यात्रा को लेकर रांची में भी सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। रांची के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने मेले की तैयारी तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और कई आवश्यक निर्देश दिये।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला