मौसम विभाग ने पंजाब में अगले चार-पांच दिन तक शुष्क मौसम के साथ ही तापमान के बढ़ने और लू चलने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। कल तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी रिकॉर्ड की गई। अबोहर कस्बे में सबसे अधिक 43 दशमलव सात डिग्री तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने लोगों से मौसम संबंधी परामर्श से अपडेट रहने की सलाह दी है।
Site Admin | May 14, 2024 7:23 AM
पंजाब में सताएगी गर्मी, बढ़ेगा तापमान