March 27, 2024 7:48 PM

printer

पंजाब में आम आदमी पार्टी के एकमात्र सांसद सुशील कुमार रिंकू भाजपा में शामिल

    पंजाब में जालंधर से आम आदमी पार्टी सांसद सुशील कुमार रिंकू और पार्टी विधायक शीतल अंगुराल भाजपा में शामिल हो गए हैं। श्री रिंकू आम आदमी पार्टी के एकमात्र लोकसभा सांसद हैं। उन्होंने आज नई दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में पार्टी महासचिव विनोद तावड़े की उपस्थिति में सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर श्री रिंकू ने कहा कि उन्होंन जालंधर के लोगों से जो वायदे किये थे, वो आम आदमी पार्टी से समर्थन न मिलने के कारण पूरे नहीं किए जा सके। उन्होंने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र  मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की कार्यशैली से प्रभावित हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला