अमरीकी ओपन के पुरूष सिंगल्स फाइनल में विश्व के नम्बर दो खिलाड़ी नोवाक जोकोविच का सामना तीसरी वरीयता प्राप्त दानिल मेदवेदेव से होगा। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार आज रात डेढ बजे से खेला जाएगा। सेमीफाइनल में सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने बेन शेल्टन को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। जबकि दानिल मेदवेदेव ने दूसरे सेमीफाइनल में गत चैम्पियन कार्लोस अल्काराज को हराया था।
News On AIR | September 10, 2023 9:27 PM | अमरीकी ओपन - टेनिस - 2045
न्यूयॉर्क में यू एस ओपन टेनिस में नोवाक जोकोविच और डेनियल मेदवेदेव के बीच खिताबी मुकाबला होगा