नौसेना का पोत निरीक्षक बृहस्पतिवार को श्रीलंका के त्रिंकोमाली बंदरगाह पहुंचा। यह पोत श्रीलंका की नौसेना को मिक्स्ड गैस ड्राइविंग प्रशिक्षण देगा। आठ दिन का यह प्रशिक्षण सत्र अगले सप्ताह होना है।
गोताखोरी प्रशिक्षण के अलावा, आईएनएस निरीक्षक पनडुब्बी बचाव अभियान चला सकने में भी सक्षम है। इस पोत की यह यात्रा पड़ोसी देशों को प्राथमिकता देने की भारत की नीति का हिस्सा है। इस पोत ने सितम्बर 2019 और मार्च 2022 में भी श्रीलंका में प्रशिक्षण में हिस्सा लिया था।
News On AIR | September 16, 2023 12:46 PM | आईएनएस-निरीक्षक
नौसेना के पोत 'निरीक्षक' ने श्रीलंका के त्रिंकोमाली बंदरगाह का आधिकारिक दौरा किया