नैनीताल जिले को देश का पहला संविधान साक्षर कैंट घोषित किया गया है। नैनीताल कैंट प्रशासन ने संविधान के प्रति आम जनमानस की जानकारी का पता लगाने के लिए पिछले माह छावनी क्षेत्र में सर्वे कराया। सर्वे में संविधान के प्रति मात्र 12 प्रतिशत लोग ही जागरूक मिले। इसे देखते हुए कैंट प्रशासन ने दास्तान-ए-संविधान कार्यक्रम के तहत लोगों को संविधान, उसमें प्रदत्त अधिकारों-कर्तव्यों के बारे में जागरूक किया। इस अभियान के परिणाम स्वरूप नैनीताल कैंट को पूर्ण संविधान साक्षर कैंट का दर्जा हासिल हो गया।
News On AIR | September 21, 2023 6:22 PM | DEHRADUN | Uttarakhand | UTTARAKHAND NEWS
नैनीताल जिले को देश का पहला संविधान साक्षर कैंट घोषित किया गया