नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रोफ़ेसर प्रेम कुमार धूमल से मुलाक़ात की। इस दौरान हाल ही में अपनी विधानसभा सदस्यता से इस्तीफ़ा देकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए निर्दलीय विधायक होशियार सिंह और आशीष शर्मा और पूर्व विधायक इन्द्र दत्त लखनपाल भी उनके साथ थे। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रेम कुमार धूमल जी पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और हर मौक़े पर उनका मार्गदर्शन मिलता रहा है। आज उनके भेंटकर विभिन्न मसलों पर चर्चा हुई और उनका मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
Site Admin | March 31, 2024 7:28 PM
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफ़ेसर प्रेम कुमार धूमल से मुलाक़ात की