नेता प्रतिपक्ष और भारतीय जनता पार्टी के नेता अमर कुमार बाउरी ने राज्य में बढ़ रहे अपराध पर चिंता जताई है। उन्होंने प्रदेश भाजपा कार्यालय में संवाददाताओं से केहा कि हेमन्त सोरेन की सरकार में विधि-व्यवस्था चरमराती जा रही है। राजधानी रांची में पिछले चौबीस घंटे में एक अधिवक्ता और पुलिस पदाधिकारी की हत्या कर दी गई. कोई भी व्यक्ति सुरक्षित नहीं है। आपराधिक घटनाओं को रोकने में यह सरकार विफल साबित हो रही है।
Site Admin | August 3, 2024 7:58 PM
नेता प्रतिपक्ष और भारतीय जनता पार्टी के नेता अमर कुमार बाउरी ने राज्य में बढ़ रहे अपराध पर चिंता जताई