नीति आयोग ने बागेश्वर जिले के विकासखंड कपकोट को आकांक्षी विकासखंड घोषित किया है। आकांक्षी विकासखंड का मुख्य उद्देश्य विकासखंड में स्वास्थ, पोषण, शिक्षा, कृषि, जल संसाधन, पेयजल, स्वच्छता, आधारभूत संरचना और सामाजिक विकास पर काम किया जाएगा। इस अवसर पर विधायक सुरेश गडिया ने कहा कि अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक सभी सुविधाएं और योजनाएं पहुंचाना सरकार का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि कपकोट क्षेत्र को मुख्य धारा तक लाने के लिए सभी को चिंतन करने की जरूरत है। कपकोट को आकांक्षी विकासखंड घोषित करने के उपलक्ष्य में चिंतन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आकांक्षी कार्यक्रमों पर चर्चा करने के साथ ही कपकोट ब्लाक की विकास योजनाओं पर भी चर्चा की गई। गौरतलब हो कि प्रदेश के 6 विकासखंड को आकांक्षी विकासखंड में चिन्हित किया गया है, जिसमें कपकोट विकासखंड भी शामिल है।
News On AIR | September 26, 2023 4:02 PM | DEHRADUN | Uttarakhand | UTTARAKHAND NEWS
नीति आयोग ने बागेश्वर जिले के विकासखंड कपकोट को आकांक्षी विकासखंड घोषित किया