July 5, 2024 8:31 PM

printer

नीति आयोग द्वारा संचालित आज सिमडेगा में जिलास्तरीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ

नीति आयोग द्वारा संचालित आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत आज सिमडेगा में जिलास्तरीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यह कार्यक्रम इस वर्ष 30 सितंबर तक जारी रहेगा और इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नीति आयोग, के निर्धारित छह इंडिकेटर्स स्वास्थ्य, पोषण, कृषि और सामाजिक उन्नति में लोगों को जागरुक करते हुए शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करना है। उपायुक्त अजय कुमार सिंह ने अभियान के तहत छः इंडिकेटर पर शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के लिए सबों को शपथ दिलाई। वहीं, सरायकेला-खरसावां जिले के सरायकेला प्रखंड की समग्र विकास के लिए संपूर्णता अभियान का आज प्रारंभ उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला ने किया गया।
वहीं, लोहरदगा के किस्को प्रखंड में संपूर्णता अभियान का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सरकार के वरीय विशेषज्ञ डॉक्टर बनुश्री वेल पांडियन शामिल हुईं। उन्होने कहा कि जनता के सहयोग से ही आकांक्षी कार्यक्रम को सफल बनाया जा सकता है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला