नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट नीट स्नातकोत्तर परीक्षा 2024 के लिए काउंसिलिंग की प्रक्रिया आज से शुरू होगी। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थी आज दोपहर 12 बजे से 28 सितम्बर की शाम पांच बजे तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकेंगे। विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट डीजीएमई डॉट यूपी डॉट जीओवी डॉट इन और यूपीनीट डॉट जीओवी डॉट इन का अवलोकन कर सकते हैं।
Site Admin | September 23, 2024 11:36 AM
नीट स्नातकोत्तर परीक्षा 2024 के लिए काउंसिलिंग की प्रक्रिया आज से शुरू