July 16, 2024 7:24 PM

printer

नीट यूजी पेपर लीक मामले में सीबीआई को बड़ी सफलता मिली है

नीट यूजी पेपर लीक मामले में सीबीआई को बड़ी सफलता मिली है। केन्द्रीय जांच एजेंसी ने हजारीबाग जिले से राजू सिंह और बिहार के पटना से पंकज को गिरफ्तार किया है। सूत्रों के मुताबिक राजू सिंह की निशानदेही पर पंकज की गिरफ्तारी हुई है। पंकज पर नीट का प्रश्न पत्र चुराने का आरोप है जबकि राजू सिंह ने इसे आगे बढ़ाया था।

 

इस बीच हमारे हजारीबाग संवाददाता ने खबर दी है कि सीबीआई ने हजारीबाग के कटकमदाग थाना क्षेत्र के रामनगर स्थित राज गेस्ट हाउस में दो घंटे तक छानबीन करने के बाद उसे सील कर दिया है। बताया जाता है कि इस गेस्ट हाउस से जांच एजेंसी को कुछ अहम दस्तावेज हाथ लगे हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला