नीट-यूजी परीक्षा पेपर लीक मामले में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए धनबाद जिले से एक युवक को गिरफ्तार किया है। जिले के बापू नगर से गिरफ्तार अमन सिंह की प्रश्न पत्र लीक मामले में महत्वपूर्ण भूमिका मानी जा रही है। अमन सिंह का संबंध हजारीबाग के ओएसिस स्कूल के आरोपित प्राचार्य और उप प्राचार्य से बताया जाता है। सीबीआई की टीम अमन को पूछताछ के लिए पटना ले गयी है। पेपर लीक मामले में सीबीआइ ने यह सातवीं गिरफ्तारी की है।
Site Admin | July 4, 2024 8:21 PM
नीट-यूजी परीक्षा पेपर लीक मामले में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए धनबाद जिले से एक युवक को गिरफ्तार किया