September 12, 2024 3:15 PM

printer

नीट प्रश्न लीक मामले में हजारीबाग में फिर से साक्ष्य के साथ छेड़छाड़ की गई

नीट प्रश्न पत्र लीक मामले में हजारीबाग में सीबीआई ने जिस गेस्ट हाउस को सील किया है, उसमें घुसकर अपराधियों ने दूसरी बार साक्ष्य के साथ छेड़छाड़ की है। घटना की जानकारी मिलते ही सीबीआई के अधिकारी फारेंसिक टीम के साथ हजारीबाग पहुंचे। टीम जब अंदर गयी तो कई दस्तावेज और सामान बिखरे मिले। पहले तल्ले की खिड़की तोड़कर अपराधी अंदर घुसे थे। सीबीआई की टीम ने साक्ष्य इकट्टा करने के बाद गेस्ट हाउस को फिर से सील कर दिया है। कुछ समय पहले भी अपराधियों ने सील गेस्ट हाउस में घुसकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश की थी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला