निर्वाचन आयोग ने सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर होने वाले उप-चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। इनमें से चार विधानसभा क्षेत्र पश्चिम बंगाल में, तीन हिमाचल प्रदेश में, दो उत्तराखंड में और एक-एक बिहार, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश और पंजाब में हैं। निर्वाचन आयोग ने कहा कि इन विधानसभा क्षेत्रों में मतदान अगले महीने की 10 तारीख को होगा और मतगणना 13 जुलाई को होगी।
Site Admin | June 10, 2024 1:01 PM
निर्वाचन आयोग ने 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के कार्यक्रम की घोषणा की