May 11, 2024 7:46 PM

printer

निर्वाचन आयोग ने मतदान संबंधी अंतिम आंकड़े देर से जारी करने के कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आरोप को खारिज कर दिया

निर्वाचन आयोग ने मतदान संबंधी अंतिम आंकड़े देर से जारी करने के कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आरोप को खारिज कर दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष को लिखे पत्र में आयोग ने कहा कि यह आरोप अनुचित और तथ्यहीन हैं तथा पक्षपातपूर्ण भ्रम फैलाने का प्रयास है। श्री खरगे ने सोशल मीडिया पोस्ट में आयोग के पहले के मतदान आंकड़ों में कथित विसंगतियों का उल्लेख किया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला