निर्वाचन आयोग ने छठे चरण के तहत राज्य के आठ संसदीय क्षेत्रों में 25 मई को सम्पन्न मतदान का संशोधित आंकड़ा जारी किया है। संशोधित आंकड़ों के अनुसार कुल सत्तावन दशमलव एक आठ प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यह वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव की तुलना में एक दशमलव दो नौ प्रतिशत कम है। सबसे अधिक वैशाली संसदीय क्षेत्र में बासठ दशमलव पांच नौ प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं, पश्चिम चम्पारण में इकसठ दशमलव छह दो, वाल्मीकिनगर में साठ दशमलव एक नौ, पूर्वी चम्पारण में उनसठ दशमलव छह आठ और शिवहर में सत्तावन दशमलव चार प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सीवान में बावन दशमलव चार नौ, गोपालगंज में बावन दशमलव तीन दो और महाराजगंज में बावन दशमलव दो सात प्रतिशत मतदान हुआ है।
Site Admin | May 27, 2024 2:41 PM
निर्वाचन आयोग ने छठे चरण के तहत राज्य के आठ संसदीय क्षेत्रों में 25 मई को सम्पन्न मतदान का संशोधित आंकड़ा जारी किया