निर्वाचन आयोग ने आज चुनावी बांडों के नम्बर सहित उनसे संबंधित डेटा सार्वजनिक किया है। इन नम्बरों से बॉण्डों के खरीदारों का, धन प्राप्त करने वाले राजनीतिक दलों के साथ मिलान करने में सहायता मिल सकती है। सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद भारतीय स्टेट बैंक ने इनके बारे में विवरण प्रस्तुत किया था। इसके बाद निर्वाचन आयोग ने दानदाताओं और प्राप्तकर्ताओं की अलग-अलग सूचियां अपनी वेबसाइट पर प्रकाशित की हैं।
Site Admin | March 21, 2024 8:43 PM
निर्वाचन आयोग ने आज चुनावी बांडों के नम्बर सहित उनसे संबंधित डेटा सार्वजनिक किया