मौसम विभाग के अनुसार एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी तथा तटीय ओडिशा के ऊपर बना हुआ है। इसके साथ ही ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा भी विस्तारित है। इसके अलावा एक निम्नदाब का क्षेत्र उन्नीस जुलाई को उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बनने की संभावना भी जताई गई है।
इसके असर से प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने, आकाशीय बिजली गिरने तथा दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी वर्षा होने की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने बस्तर के कुछ जिलों के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।
इस बीच, मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में इस साल औसत रूप से सत्ताईस प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। सबसे कम वर्षा बेमेतरा, दुर्ग और सरगुजा जिले में हुई है, जहां वर्षा का औसत पचास प्रतिशत से भी कम है। वहीं, बीजापुर में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। इसी तरह, रायपुर में तीस प्रतिशत कम बारिश हुई है। तो वहीं, बिलासपुर में पर्याप्त वर्षा हुई है।
Site Admin | July 15, 2024 7:36 PM
निम्नदाब का क्षेत्र उन्नीस जुलाई को उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बनने की संभावना