September 2, 2024 11:38 AM

printer

नालागढ़ में खनन माफिया पर होगी सख्त कार्रवाई : विधायक हरदीप बावा

नालागढ़ के विधायक हरदीप बावा नालागढ़ में हो रहे अवैध खनन व नशे के बढते प्रचलन पर सख्त है। नालागढ़ के जगातखाना स्थित सरसा खड् पर अवैध खनन रोकने गये लोगो पर अवैध करने वालो ने जानलेवा हमला कर दिया । जिसके बाद विगत शाम नालागढ़ के विधायक हरदीप बावा नालागढ़ अस्पताल में पीड़ितों से मिले व उन्हें उचित न्याय का भरोसा दिया।

 

विधायक हरदीप बावा ने बताया कि इस तरह की घटनाओं को बर्दाशत नहीं किया जायेगा व आरोपियों पर सख्त कार्यवाही होगी। उन्होंने नालागढ़ में अवैध खनन का मुद्दा विधानसभा में भी उठाया है। संबधित विभाग इस पर उचित कार्यवाही करेंगे। व इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए अतिरिक्त पुलिस की मांग नालागढ़ के लिए की जायेगी। उन्होंने कहा कि नशे व अवैध खनन को लेकर नालागढ़ में जीरो टॉलरेंस के तहत कार्यवाही अमल में लाई जाएगी । 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला