भारत की महिलाओं और बेटियों को संसद में पर्याप्त प्रतिनिधित्व देने के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम भारतीय राजनीति में बड़े परिवर्तन का संकेत है। इसके लिए प्रदेश में विभिन्न आयोजनों के द्वारा महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में उनके आगमन की पूर्व संध्या पर विशाल भारत संस्थान एवं मुस्लिम महिला फाउण्डेशन के संयुक्त तत्वावधान में सुभाष भवन से मुंशी प्रेमचन्द स्मृति द्वार तक इसके तहत धन्यवाद मार्च निकाला गया। मुस्लिम महिला फाउण्डेशन की नेशनल सदर नाजनीन अंसारी ने कहा कि इस बिल का नाम ही महिलाओं के सम्मान को बढ़ाने वाला है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति के वंदन की उम्मीद प्रधानमंत्री मोदी से ही की जा सकती है। विशाल भारत संस्थान की राष्ट्रीय महासचिव डॉ० अर्चना भारतवंशी ने कहा कि महिला आरक्षण बिल का असर सदियों तक रहेगा। महिलाओं की स्थिति में क्रांतिकारी परिवर्तन की पटकथा प्रधानमंत्री ने लिख दी है।
News On AIR | September 22, 2023 9:16 PM | UP NEW | UTTAR PRADESH HEADLIES | UTTAR PRADESH NEWS
नारी शक्ति वंदन अधिनियम: प्रदेश में विभिन्न आयोजनों के द्वारा महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया