May 14, 2024 9:02 PM

printer

नारायणपुर जिले के परिवहन संघ के सचिव और कांग्रेस नेता विक्रम बैस की गोली मारकर हत्या

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के परिवहन संघ के सचिव और कांग्रेस नेता विक्रम बैस की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। यह घटना कल रात की बताई जाती है। मिली जानकारी के अनुसार विक्रम बैस बखरूपारा स्थित अपने घर के बाहर टहलने के लिए निकले थे। इसी बीच, कुछ हमलावर बाइक से वहां पहुंचे और उन्होंने लगातार उन पर तीन गोलियां दागीं, जिससे मौके पर ही विक्रम बैस की मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी वहां से भाग निकले। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। यह घटना सिटी कोतवाली क्षेत्र की है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला