May 3, 2024 1:15 PM

printer

नागालैंड: राज्य में 26 जून को होंगे शहरी स्थानीय निकाय चुनाव, महिलाओं के लिए आरक्षित हैं 33 प्रतिशत सीटें

नागालैंड में 26 जून को शहरी स्थानीय निकाय चुनाव होंगे। ये चुनाव तीन नगर पालिका और 36 नगर परिषदों के लिए हैं। राज्‍य में यह पहला नगर निगम चुनाव होगा जिसमें महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित हैं। पिछला शहरी स्थानीय निकाय चुनाव 2004 में हुआ था जिसमें महिलाओं के लिए अलग आरक्षण नहीं था। राज्‍य में 39 नगर पालिका और नगर परिषदों के कुल 418 वार्ड हैं। इनमें 142 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। कोहिमा, दीमापुर और मोकोकचुंग नगर पालिका परिषद में जबकि शेष नगर परिषद के तहत हैं।

नामांकन 7 से 11 जून तक दाखिल किए जा सकेंगे, इनकी जांच 13 जून को होगी। 20 जून तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। वोटों की गिनती 28 जून को होगी। चुनाव तिथियों की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। राज्य मंत्रिमंडल ने 26 अप्रैल को शहरी स्थानीय निकायों के चुनाव की प्रशासनिक अनुमति दी थी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला