छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर स्थित राजीव गांधी राष्ट्रीय भूमि जल प्रशिक्षण और अनुसंधान संस्था में कल 23 सितंबर से 4 अक्टूबर तक भूमि और सतही जल प्रबंधन पर अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में एएआरडीओ के सचिव जनरल डॉक्टर मनोज नरदेव सिंह और केंद्रीय भूमि जल मंडल के अध्यक्ष डॉक्टर एस. के. अम्बस्ट मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन अफ्रीकी-एशियाई ग्रामीण विकास संगठन के साथ मिलकर किया जाएगा, जिसका उद्देश्य सदस्य देशों की वैज्ञानिक और संगठनात्मक क्षमता को बढ़ाना है।
Site Admin | September 22, 2024 7:19 PM
नवा रायपुर स्थित राजीव गांधी राष्ट्रीय भूमि जल प्रशिक्षण और अनुसंधान संस्था में भूमि और सतही जल प्रबंधन पर अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा