September 19, 2024 4:02 PM

printer

नवादा जिले के देदौर गांव में अपराधियों ने महादलित परिवारों के 21 घरों में आग लगा दी

नवादा जिले के देदौर गांव में अपराधियों ने महादलित परिवारों के इक्कीस घरों में आग लगा दी। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया यह भूमि विवाद का मामला प्रतीत होता है।

 

जिलाधिकारी आशुतोष कुमार वर्मा ने बताया कि मामले में दस लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान ने बताया कि घटनास्थल पर पुलिस की टीम लगातार कैंप कर रही है। श्री धीमान ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

 

वहीं, अनुसूचित जाति और जनजाति कल्याण विभाग के मंत्री जनक राम ने इस घटना की निंदा की है। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला