नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव अरवा राजकमल ने कहा है कि कांटाटोली फ्लाईओवर का काम हर हाल में 31 जुलाई तक पूरा किया जाए। ताकि अगस्त के पहले सप्ताह में कांटा टोली फ्लाईओवर का उदघाटन कराया जा सके। यह बातें उन्होंने कल जुडको सभागार में विभिन्न योजनाओं की समीक्षा के दौरान कहीं। उन्होंने यह भी कहा कि जहां फ्लाईओवर नहीं बन रहा है वहां पर पथ निर्माण विभाग से सलाह लेते हुए फुट ओवरब्रिज बनाने की दिशा में पहल की जाए। सविच ने राजधानी रांची में चल रहे रवींद्र भवन का काम भी अगस्त माह के अंत तक पूरा करने का निर्देश दिया।
Site Admin | June 23, 2024 4:45 PM
नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव अरवा राजकमल ने कहा है कि कांटाटोली फ्लाईओवर का काम हर हाल में 31 जुलाई तक पूरा किया जाए