May 28, 2024 8:01 PM

printer

महाराष्ट्र: गढ़चिरौली में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के सामने एक नक्सली ने आत्मसमर्पण किया

 

    महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में आज केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के सामने एक नक्सली ने आत्मसमर्पण किया। 35 वर्षीय नक्सली वर्ष 2017 में छत्तीसगढ़ के बहरामगढ में नक्सलियों की आपूर्ति समिति में शामिल हुआ था। वह कई अपराधों में संलिप्‍त था और महाराष्ट्र सरकार ने उसके ऊपर 5 लाख रुपए का ईनाम घोषित किया था। गढ़चिरौली पुलिस के समक्ष बीते दो वर्षों में अब तक 22 नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला