September 26, 2024 8:34 PM

printer

नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे राज्यव्यापी अभियान में पुलिस को मिली एक और सफलता

नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे राज्यव्यापी अभियान में पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने गिरिडीह जिले से एक लाख रुपये के इनामी नक्सली लक्ष्मण राय को गिरफ्तार किया है। जिले के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर विमल ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली की निशानदेही पर पुलिस और सीआरपीएफ ने पारसनाथ के तराई में छापा मारकर तीन राइफल और 14 सौ से ज्यादा गोलियों के अलावा कई आपत्तिजनक चीजें बरामद की हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला