नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे राज्यव्यापी अभियान में पुलिस को एक और सफलता मिली है। प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीएसपीसी के एरिया कमाण्डर मुनेवर गंझू ने रांची पुलिस के समक्ष आज आत्मसमर्पण कर दिया। रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर मुनेश्वर गंझू ने आत्मसमर्पण किया है।
Site Admin | September 9, 2024 8:44 PM
नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे राज्यव्यापी अभियान में पुलिस को एक और सफलता मिली