July 2, 2024 3:12 PM

printer

नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे राज्यव्यापी अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी

नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे राज्यव्यापी अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने रांची, खूंटी और लातेहार जिले में छापेमारी कर छह नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। रांची  पुलिस ने अड़की  थाना क्षेत्र के कैबों गांव से जिला बदर किये गये पीएलएफआई उग्रवादी संतू उरांव को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक देसी कार्बाइन, दो देसी पिस्तौल और सात गोलियां बरामद की गयी हैं।

 

उधर, प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीपीसी के एक नाबालिग उग्रवादी ने रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। उग्रवादियों के खिलाफ खूंटी पुलिस को भी सफलता मिली है। जिले के अड़की थाना क्षेत्र से भाकपा माओवादी के सदस्य सादो हेम्ब्रम को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

 

उधर, लातेहार जिले में उग्रवादी संगठन जेजेएमपी के चार उग्रवादी गिरफ्तार किये गये हैं। जिले के पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने बताया कि गिरफ्तार उग्रवादियों के पास से हथियार और कारतूस के अलावा कई आपत्तिजनक चीजें भी बरामद की गयी हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला