June 1, 2024 8:21 PM

printer

नई दिल्ली में इंडिया गठबंधन ने भविष्य की रणनीति तैयार करने के लिए बैठक की

लोकसभा चुनाव की 4 जून को होने वाली मतगणना से पहले विपक्षी इंडिया गठबंधन ने भविष्य की रणनीति तैयार करने के लिए आज नई दिल्ली में बैठक की। यह बैठक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर आयोजित की गई। कांग्रेस वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता शरद पवार, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संचालक अरविंद केजरीवाल, झारखंड के मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता चंपई सोरेन, सीपीआई-एम के महासचिव सीताराम येचुरी और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव इस बैठक में शामिल हुए। इस बैठक में टीएमसी और पीडीपी भागीदारी नहीं कर रही है।
 बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने दावा किया कि इंडिया गठबंधन 295 से ज्यादा सीटें जीत रहा है। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि इंडिया गठबंधन के तमाम सदस्य एक्जिट पोल डिबेट में हिस्सा लेंगे। इससे पहले फैसला किया गया था कि कांग्रेस के सदस्य एक्जिट पोल के डिबेट में हिस्सा नहीं लेंगे। बैठक में शामिल हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि जनता ने इस बार बदलाव का मन बना लिया है और 4 जून को इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी।    

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला