September 5, 2024 7:44 AM

printer

नई दिल्ली: केंद्रीय राज्‍य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने दायित्‍वपूर्ण व्‍यापारिक आचरण-2024 पर राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया

केंद्रीय कॉर्पोरेट कार्य राज्‍य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ​​ने कल नई दिल्ली में दायित्‍वपूर्ण व्‍यापारिक आचरण 2024 पर राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया। दो दिवसीय सम्मेलन, विकसित भारत के लिए पर्यावरण, सामाजिक और शासन में सुधार पर केंद्रित है।

 

श्री मल्‍होत्रा ने सतत विकास के लिए अहम-दायित्‍वपूर्ण व्‍यापारिक प्रथाओं को बढ़ावा देने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत दृष्टिकोण के लिए पर्यावरण, सामाजिक और शासन की महत्‍वपूर्ण भूमिका पर चर्चा की और उद्योगों से आग्रह किया कि वे  नीतिपरक और सतत प्रथाओं को अपनाए।

 

सम्मेलन के दौरान, भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा ने इन नीतियों की अहम भूमिका  का उल्‍लेख करते हुए कहा कि इससे व्यवसाय न्यायोचित और निष्पक्षता से संचालित होंगे। उन्होंने कहा कि पर्यावरणीय नैतिकता का पालन अनिवार्य है क्‍योंकि किसी व्यावसायिक संगठन की प्रगति, पर्यावरण अनुकूल व्यवहार पर निर्भर होती है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला