धनबाद रेल मंडल ने पिछले साल के 24 हजार करोड़ के लक्ष्य को पार कर इस वर्ष अगस्त माह में करीब 20 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी दर्ज की है। धनबाद डीआरएम कमल किशोर सिन्हा ने बताया कि पूरे देश में धनबाद रेल मंडल राजस्व प्राप्ति में पहले नंबर पर है। आने वाले समय में 28 हजार करोड़ के राजस्व के साथ धनबाद रेल मंडल और बेहतर दिशा में कार्य करेगा। इसके साथ ही उन्होंने यात्रियों की सुविधा के लिए गिरिडीह-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों के परिचालन की बात कही। उन्होंने बताया कि आग से निपटने के लिए अब ट्रेनों में फायर सेफ्टी की भी व्यवस्था की गई है।
News On AIR | September 1, 2023 4:31 PM | Jharkhand | Ranchi | धनबाद रेल मंडल ने पिछले साल के 2
धनबाद रेल मंडल ने पिछले साल के 24 हजार करोड़ के लक्ष्य को पार कर इस वर्ष अगस्त माह में करीब 20 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी दर्ज की