धनबाद जिले के तोपचांची अंचल कार्यालय में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी सुशील कुमार सिन्हा को आज एसीबी की टीम ने पांच हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि एनएच 2 के लिए जमीन अधिग्रहण संबंधी रिपोर्ट धनबाद भू अर्जन कार्यालय को सौंपने के लिए यह रिश्वत मांगी गई थी। एसीबी डीएसपी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के घर की भी तलाशी ली जा रही है।
News On AIR | September 14, 2023 9:26 PM | झारखंड धनबाद एसीबी कार्रवाई
धनबाद:तोपचांची अंचल कार्यालय में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी सुशील कुमार सिन्हा को एसीबी की टीम ने रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार