झारखंड से दो सांसदों को केन्द्रीय मंत्रिमंडल में जगह मिलने से प्रदेश भाजपा के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जश्न का माहौन है। कोडरमा से सांसद अन्नपूर्णा देवी के कैबिनेट मिनिस्टर के रूप में शपथ ग्रहण को लेकर कोडरमा में खासा उत्साह देखा गया। वहंी कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के इचाक प्रखंड जो हजारीबाग जिला में आता है यहां लोगों ने जुलूस निकाल एक-दूसरे को शुभकामना दी और क्षेत्र के विकास की उम्मीद जताई। गिरिडीह में भी उत्सव का माहौल रहा। केन्द्र सरकार में रांची के सांसद संजय सेठ को राज्य मंत्री बनाए जाने पर रांची में भी समर्थकों ने जश्न मनाया।
Site Admin | June 10, 2024 4:56 PM
दो सांसदों को केन्द्रीय मंत्रिमंडल में जगह मिलने से प्रदेश भाजपा के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जश्न का माहौन