दो दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंची भारत निर्वाचन आयोग की टीम आज दूसरे दिन रामगढ़ जिले के पतरातू में सभी जिलों के निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रही है। वरिष्ठ उप चुनाव आयुक्त नितेश व्यास और धर्मेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में हो रही बैठक में राज्य में विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की जा रही है। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कैसी तैयारी करनी है, इस पर चर्चा हो रही है। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उपायों पर भी मंथन जारी है। बैठक देर शाम तक जारी रहने की संभावना है।
Site Admin | July 11, 2024 3:59 PM
दो दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंची भारत निर्वाचन आयोग की टीम