September 19, 2024 8:00 PM

printer

देहरादून नगर निगम के विभिन्न वार्डों से शुल्क एकत्र करने का काम करेगी महिला स्वयं सहायता समूह

नगर निगम देहरादून के विभिन्न वार्डों से शुल्क एकत्रीकरण का काम अब महिला स्वयं सहायता समूह करेंगी। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने बताया कि महिला स्वयं सहायता समूह को नगर निगम के 38 वार्डों से कूड़ा एकत्रीकरण का शुल्क जमा करने की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। सभी महिला समूह को वार्डों का आवंटन कर दिया गया है।

 

समूह की महिलाओं को शुल्क वसूलने पर पारिश्रमिक दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि नगर निगम के शेष नौ वार्डों में शुल्क एकत्रीकरण के लिए आवेदन पत्र मांगे जांएगे। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला