देहरादून के खलंगा आरक्षित वन क्षेत्र में अब पेड़ो को नहीं काटा जाएगा। इस क्षेत्र में करीब दो हजार पेड़ों को काटकर सौंग बांध की पेयजल परियोजना का निर्माण कार्य प्रस्तावित था। इस परियोजना के लिए अब मालदेवता के निकट कनार काटा गांव में भूमि चिह्नित की गई है। स्थानीय जनता और पर्यावरण प्रेमियों के विरोध के चलते पेयजल निगम ने इस क्षेत्र में पेड़ न काटने का निर्णय लिया है। गौरतलब है कि करीब तीन हजार करोड़ रुपए की सौंग बांध परियोजना में 524 करोड़ की पेयजल परियोजना बनेगी। इसके लिए सौंग बांध के नजदीक ऊंचाई वाले स्थान पर जलाशय बनाया जाएगा। प्रमुख वन संरक्षक धनन्जय मोहन ने बताया कि जल्द ही नए स्थान का सर्वे किया जाएगा।
Site Admin | June 25, 2024 8:05 PM
देहरादून के खलंगा में पेड़ो की कटान पर लगी रोक, मालदेवता में होगा पेयजल परियोजना का निर्माण