August 20, 2024 7:59 PM

printer

देहरादून के आईएसबीटी में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले की जांच एसआईटी करेगी

देहरादून के आईएसबीटी में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले की जांच अब एसआईटी करेगी। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है। एसआईटी प्रत्येक दिन की गई कार्रवाई की समीक्षा करेगी।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने एसआईटी में नियुक्त सभी अधिकारियों सभी पहलुओं पर गहन विवेचना कर घटना में शामिल सभी आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी और सुसंगत साक्ष्य एकत्र करने के निर्देश दिये।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला