देश में तीन नये आपराधिक कानून कल से लागू हो गये हैं। हजारीबाग पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि नए कानून के संबंध में सभी थाना प्रभारी को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
उन्होंने कहा कि नया कानून लागू होने पर पुलिस जांच पदाधिकारियों के अनुसंधान का तरीका बदलेगा। साथ ही डिजिटल पुलिसिंग को बढ़ावा मिलने से गंभीर अपराध के घटनास्थल पर उपलब्ध वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन किये जा सकेंगे।