केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि सरकार ने देश में खेल प्रतिभाओं को बढावा देने के लिए विशेष प्रयास किेये हैं। आज कोयंबटूर में एक खेल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने कलरियट्टू और कबड्डी सहित पारंपरिक खेलों को पुनर्जीवित करने और उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने के लिए कई पहल की हैं। खेल मंत्री ने कहा कि भविष्य में इन खेलों को ओलंपिक खेलों में शामिल करने के प्रयास किये जायेंगे।
News On AIR | September 23, 2023 9:17 PM | अनुराग-खेल
देश में खेल प्रतिभाओं को बढावा देने के लिए सरकार ने विशेष प्रयास किेये- अनुराग ठाकुर