मिजोरम में मुख्यमंत्री ज़ोरमथांगा ने कहा कि देश के समग्र विकास और प्रगति के लिए राष्ट्रवाद और देशभक्ति को मजबूत करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। श्री ज़ोरमथांगा आज आइजोल में मिजोरम सरकार के खेल विभाग द्वारा आयोजित "राष्ट्रवाद, देशभक्ति और विकास पर युवा 20 मिजोरम बैठक" के समापन समारोह में बोल रहे थे।
श्री ज़ोरमथंगा ने कहा कि देश की भलाई के लिए राष्ट्रवाद और देशभक्ति की भावना बनाए रखना सभी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद का विचार दूसरों का तिरस्कार करना नहीं बल्कि अपनी भूमि और उसके लोगों के प्रति प्रगाढ प्रेम है।
News On AIR | September 14, 2023 8:09 PM | मिजोरम – युवा
देश के समग्र विकास और प्रगति के लिए राष्ट्रवाद और देशभक्ति को मजबूत करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है- मिजोरम के मुख्यमंत्री ज़ोरमथांगा