केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कल नीमच में 1 कार्यक्रम में जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा है कि देश की अर्थ-व्यवस्था में मध्यप्रदेश का अहम योगदान रहा है और राजनीतिक क्षेत्र में संवेदनशीलता राज्य के विकास का आधार बनती है। श्री सिंह ने कहा कि वर्ष 2001-02 में मध्यप्रदेश का सकल घरेलू उत्पाद-जीडीपी 71 हजार 594 करोड़ था, जो आज 2023 में 13 लाख 22 हजार करोड़ से अधिक हो चुका है। इसी तरह 20 सालों में मध्यप्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 11 हजार 718 से बढ़कर 1 लाख 40 हजार अर्थात 10 गुना बढ़ चुकी है। भारत की गरीबी को कम करने में मध्यप्रदेश का महत्वपूर्ण योगदान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश को ऊर्जा उत्पादन में आत्म-निर्भर बनाया गया है। किसानों के लिए पर्याप्त सिंचाई की व्यवस्था की गई है। किसानों को बिजली और पानी की कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने पूर्व सरकार द्वारा जनता के प्रत्येक कार्य में पैसा न होने की बात की आलोचना करते हुए कहा कि नीमच, मंदसौर सहित प्रत्येक जिले में विकास के कार्य हुए हैं।
News On AIR | September 5, 2023 4:25 PM | Madhya Pradesh | MADHYA PRADESH NEWS | MP NEWS
देश की अर्थ-व्यवस्था में मध्यप्रदेश का अहम योगदान रहा है–केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह