देशभर में 1 जुलाई से लागू हुए 3 नये आपराधिक कानूनों को राज्य में खूब सराहना मिल रही है। कानून के जानकारों का कहना है कि नये कानून से त्वरित न्याय की परिकल्पना साकार होगी। रामगढ़ के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश आलोक कुमार दुबे ने कहा कि नए कानूनों में दंड की जगह न्याय को प्राथमिकता मिलेगी, देरी की जगह स्पीडी ट्रायल और स्पीडी जस्टिस मिलेगा और पीड़ितों के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित होगी।
इधर, अधिवक्ताओं ने भी नये कानूनों का स्वागत किया है। रामगढ़ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल का कहना है कि ये कानून न्यायिक व्यवस्था में मील का पत्थर साबित होंगे। उन्होंने कहा कि इन नए कानूनों में पीड़ितों और शिकायतकर्ताओं के अधिकारों की भी रक्षा करने का प्रावधान है।