ईद-उल-अजहा यानी बकरीद आज मनायी जा रही है। इस अवसर पर ईदगाहों और मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की जा रही है। भोपाल की ताजुल सहित कई मस्जिदों में नमाज हो रही है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अपने संदेश में कहा कि ईद-उल-अजहा का त्योहार त्याग और बलिदान का प्रतीक है। यह प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का संदेश देता है और लोगों को मानवता की निस्वार्थ सेवा के लिए प्रेरित करता है। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि यह त्योहार साथ मिल-जुलकर रहने और खुशियां साझा करने की प्रेरणा देता है। मध्य प्रदेष के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएँ देते हुए ईद-उल-अजहा का त्योहार परम्परानुसार आपसी सौहार्द्र, शांति और समरसता के साथ मनाने की अपील की है।
Site Admin | June 17, 2024 3:14 PM
देशभर में मनायी जा रही है ईद-उल-अजहा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दी बधाई